सोमवार, 7 सितंबर 2015

दही दूध से भी ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि

सुबह का ब्रेकफास्ट हो, या लंच और डिनर, भारतीय खाने में दही को बहुत पसंद किया जाता है। चाहे शादी हो या घर में छोटी सी गेट टू गेदर दही हमेशा डिमांड में होता है। हर घर की रसोई में दही मिल जाता है, जब कुछ खाना समझ में नहीं आए तो महिलाओं की पहली पसंद होती है दही की कोई डिश। लेकिन शायद ही आपको पता हो कि दही के कितने फायदे हैं।
कहा जाता है दही दूध से भी ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि दूध से ही दही बनता है। वैसे पहला फायदा तो यही है कि महिलाओं को सब्जी के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता और झट से सब्जी तैयार।
आइए जानते है दही से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।
खूबसूरती निखारने का घरेलू इलाज- चमकदार स्किन के लिए दही सबसे बेहतर इलाज है। दही में मौजूद जिंक, विटामिन ई और फास्फोरस स्किन को चमकदार बनाते हैं। दही में बेसन मिलाकर लगाने से चेहरा चमकदार दिखेगा। चेहरे पर दही की मसाज करने से स्किन मुलायम होती है।
डैंड्रफ हटाए- मेहंदी में दही मिलाकर बालों की जड़ों में लगाने से डैंड्रफ मिटने लगता है। दही बालों के लिए प्राकृतिक कंडिश्नर का काम करता है। दही को बिना किसी में मिक्स किए भी बालों में लगा सकते हैं।
हडि्डयों और दांतों को मजबूत बनाए- कैल्शियम और फास्फोरस हडि्डयों को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी लवण है और दही में यह भरपूर मात्रा में होते हैं। गठिया की बीमारी से परेशान लोगों के लिए दही बेहतर माना जाता है।
वजन करे कम- दही में मौजूद कैल्शियम शरीर पर फैट नहीं बढ़ने देता। शरीर पर बढ़ा हुआ फैट कई तरह की समस्याओं को साथ ले आता है जैसे उच्च रक्तचाप और मोटापा। एक शोध के मुताबिक हर रोज 5 चम्मच दही पेट कम करने में मदद करता है।
हाई न्यूट्रिशन- विटामिन ए, डी, और बी-12 से युक्त दही में 100 ग्राम फैट और 98 ग्राम केलोरी है। लगभग सभी लवण दही में मौजूद होते हैं। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हडि्डयों को मजबूत करता है।
पाचन के लिए बेहतर- किसी भी प्रकार के खाने को दही से हजम किया जा सकता है क्योंकि दही भोजन प्रणाली को दुरूस्त बनाए रखता है। हर रोज एक कटोरी दही आपको एसिडिटी से भी दूर रखेगा और जिन्हें यह परेशानी रहती है उन्हें अपने खाने में दही जरूर शामिल करना चाहिए। दही से पेट की बहुत सारी परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
सेहतमंद दिल - आज की भागदौड़ भरी जीवन शैली और जंक फूड खाने की आदत से आपके दिल पर काफी असर पड़ता है। हर रोज खाने में दही को शामिल करने से आपका दिल मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचे रहेंगे। दही शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कोे कम करता है और ब्लड प्रेशर की समस्या से भी दूर रखता है।

1 टिप्पणी: